जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव तो 10 लोग हुए स्वस्थ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में रविवार को भी 11 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जांच के प्राप्त परिणामों में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 3 महिलाएं तथा 8 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि
 
चंदौली में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव तो 10 लोग हुए स्वस्थ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में रविवार को भी 11 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जांच के प्राप्त परिणामों में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 3 महिलाएं तथा 8 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 1 एसबीआई बैंक चकिया का कर्मचारी, 1 वन विभाग का कर्मचारी, 2 किसान, 4 प्राईवेट जॉब करने वाले व 1 प्राईमरी टीचर शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः चहनियां के 2, धानापुर के 1, नियामताबाद के 1, डी.डी.यू. नगर के 3, सकलडीहा के 2 व चकिया के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही साथ जनपद चंदौली में कोविड जांच हेतु रविवार को कुल 639 नमूने भी संग्रहित किये गए है। उसके साथ ही 10 व्यक्ति स्वस्थ्य भी हो गए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 3741 व जिले में एक्टिव केसों की संख्या 156 बतायी जा रही है। अब तक इनमें से 3542 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 43 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*