जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में फिर निकले एक दर्जन कोरोना मरीज, चहनिया इलाके के सर्वाधिक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणाम में 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 2 महिलाएं तथा 2 बालक के साथ साथ 8 पुरूष भी शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 किसान, 2 गृहणी, 1
 
चंदौली में फिर निकले एक दर्जन कोरोना मरीज, चहनिया इलाके के सर्वाधिक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणाम में 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 2 महिलाएं तथा 2 बालक के साथ साथ 8 पुरूष भी शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 किसान, 2 गृहणी, 1 लेबर, 2 प्राईवेट जॉब करने वाले, 2 छात्र व 1 ट्रान्सपोर्ट का बिजनेस करने वाला है।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनियां के 4, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 2 व नगरीय क्षेत्र के 1, नियामताबाद के 2, डी.डी.यू. नगर के 1 व सकलडीहा ब्लाक के 1 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1513 नमूने संग्रहित किये गए हैं और आज 6 व्यक्ति स्वस्थ घोषितत किए गए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 4200 हो गयी है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 153 है। जिले में 3999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । वहीं अब तक कुल 48 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*