जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में 14 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, 1085 लोगों का लिया गया सैंपल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में धीरे धीरे कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। रविवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है, जबकि सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ साथ 1085 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संक्रमितों में चार महिलाएं और 10
 
चंदौली जिले में 14 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, 1085 लोगों का लिया गया सैंपल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले में धीरे धीरे कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। रविवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है, जबकि सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ साथ 1085 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

संक्रमितों में चार महिलाएं और 10 पुरूष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक रेलकर्मी, एक बैंक कर्मी, एक पशु आहार का दुकानदार, एक गृहणी, एक निजी शिक्षक, एक प्राचार्य, एक निजी क्लीनिक संचालक, एक चिकित्सक, तीन निजी कंपनी के कर्मचारी और दो छात्र हैं।

ये लोग जिले में चहनियां ब्लाक के तीन, सदर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से एक, नियामताबाद के तीन और छह पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। संक्रमितों को उनकी सुविधा के अनुसार होम आईसोलेशन में रहने की छूट दी गई है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 4158 मरीज सामने आए हैं। इसमें सक्रिय मरीज 158 हैं। जबकि 3952 स्वस्थ हो गए। वहीं 48 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*