जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में निकले 14 कोरोना मरीज, 5 महिलाएं व 4 छात्र भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में कोरोना का असर कम नहीं हो रहा है और हर दिन दस से अधिक मरीज अभी भी निकल रहे हैं। आज प्राप्त परिणामों में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 5 महिलाएं तथा 9 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया
 
चंदौली में निकले 14 कोरोना मरीज, 5 महिलाएं व 4 छात्र भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में कोरोना का असर कम नहीं हो रहा है और हर दिन दस से अधिक मरीज अभी भी निकल रहे हैं। आज प्राप्त परिणामों में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 5 महिलाएं तथा 9 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 1 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 1 बैंक क्लर्क, 1 अध्यापक, 3 गृहणी, 1 लेबर, 2 प्राईवेट जॉब करने वाले व 4 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र के 6, धानापुर के 1, नियामताबाद के 1, डी.डी.यू. नगर के 2 व सकलडीहा के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1645 नमूने संग्रहित किये गए हैं, वहीं आज 15 व्यक्ति स्वस्थ्य भी हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4172 केस हो चुके हैं व इनमें एक्टिव केसों की संख्या 157 है। जिले में 3967 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। साथ ही अब तक कुल 48 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*