जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 15 नए कोरोना मरीजों 2846 हो गयी संख्या, अब तक 27 की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले के लिए आज कोरोना मरीजों की रिपोर्ट थोड़ी सी राहत देने वाली है, क्योंकि आज केवल 15 लोग पॉजिटिव हुए हैं। अब जिले कुल कोरोना मरीजो की संख्या 2846 हो गयी है तथा जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 420 है। जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 15 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव
 
चंदौली में 15 नए कोरोना मरीजों 2846 हो गयी संख्या, अब तक 27 की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले के लिए आज कोरोना मरीजों की रिपोर्ट थोड़ी सी राहत देने वाली है, क्योंकि आज केवल 15 लोग पॉजिटिव हुए हैं। अब जिले कुल कोरोना मरीजो की संख्या 2846 हो गयी है तथा जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 420 है।

जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 15 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 2 बालिकाएं व 5 महिलाएं तथा 8 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 पुलिस विभाग के लोग, 1 सिंचाई विभाग का कर्मचारी, 1 एयर पोर्ट कस्टमर सर्विसवाला, 1 किसान, 2 गृहणी, 1 प्राईवेट जॉब करने वाला, 4 छात्र शामिल हैं। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चहनियां के 1, नियामताबाद के 7 व डी.डी.यू नगर के 6 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 1 व्यक्ति चन्दौसी जिले से संबंधित बताया जा रहा है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1201 नमूने संग्रहित किये गए व आज 69 व्यक्ति स्वस्थ हो कर घर गए हैं।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2846 केस हो गए हैं। इनमें एक्टीव केस की संख्या 420 है। 2399 लोग स्वथ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 27 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*