जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मातृभूमि सेवा ट्रस्ट ने सड़क के किनारे लगवाये 151 पौधे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज में “एक पेड़, एक जिन्दगी “अभियान के अन्तर्गत आज भी मातृ भूमि सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व की भाँति पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कुल 151पौधे (शहाबगंज-धरौली मार्ग) पर लगाये गये। कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए पौधारोपण अभियान के मुख्य अतिथि प्रमुख व्यवसायी भानू जायसवाल
 
मातृभूमि सेवा ट्रस्ट ने सड़क के किनारे लगवाये 151 पौधे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज में “एक पेड़, एक जिन्दगी “अभियान के अन्तर्गत आज भी मातृ भूमि सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व की भाँति पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कुल 151पौधे (शहाबगंज-धरौली मार्ग) पर लगाये गये।

कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए पौधारोपण अभियान के मुख्य अतिथि प्रमुख व्यवसायी भानू जायसवाल ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए ,तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में भी वृक्षारोपण को अति पुण्यदायी माना गया है।

मातृभूमि सेवा ट्रस्ट ने सड़क के किनारे लगवाये 151 पौधे

अभियान में कार्यक्रम प्रभारी मार्तण्ड गुप्ता ने कहा कि शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। पद्म पुराण में तो यहां तक लिखा है कि जलाशय (तालाब/बावड़ी) के निकट पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति को सैंकड़ों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। केवल इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।

कार्यक्रम के संयोजक मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ों के गुणों का समृद्ध भण्डार है। पेड़ों की जड़, तना, पत्ते, लकड़ी, फूल, फल, छाया, छाल आदि सब चीजें बेहद गुणकारी औषधि के साथ-साथ मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। पेड़ों द्वारा कार्बनडाइक्साईड को सोखने और बदले में ऑक्सीजन छोडऩे का गुण समस्त जीवों के जीवन के लिए वरदान है। पेड़ प्राकृतिक सन्तुलन के साथ-साथ आर्थिक योगदान में भी अग्रणीय भूमिका निभाते हैं। फर्नीचर उद्योग, कागज उद्योग, औषधि उद्योग, कपड़ा उद्योग आदि सब पेड़ों पर ही निर्भर करता है। मकान निर्माण से लेकर रोजगार निर्माण तक पेड़ बड़ी अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ों पर पलने वाले अनेक जीव मानवीय जीवन को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। प्राचीन काल में मानव आवास, खाद्य, सुरक्षा एवं औषधि आदि अनेक रूपों में पेड़ों पर ही निर्भर करता था। आदिकाल से आधुनिक काल तक पेड़ों की महत्ता में तनिक भी कमी नहीं आई है।

मातृभूमि सेवा ट्रस्ट ने सड़क के किनारे लगवाये 151 पौधे

आज अभियान में प्रमुख रुप से बंशनारायण यादव,सत्यानन्द रस्तोगी, मार्तण्ड गुप्ता,डा.खुशी,अंकित यादव,सुनिल कुमार,रुस्तम ,डबलू,दिलीप गुप्ता, सुमन्त कुमार मौर्य रामकुमार बाबा,देवराज मिस्त्री,राजेश शर्मा,बचाऊ बनबासी ,नन्दलाल पासवान, आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*