जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा में 120 तो बरहनी में 37 लोगों की जांच, 7 लोग मिले संदिग्ध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में दूसरे राज्यों से आए 120 प्रवासियों की गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में थर्मल स्कैनिंग करके जांच पड़ताल की गई। तो बरहनी स्वास्थ्य केन्द्र पर 37 लोगों की जांच हुई। इसके साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर चुके 107 लोगों की भी जांच हुई। इस
 
सकलडीहा में 120 तो बरहनी में 37 लोगों की जांच, 7 लोग मिले संदिग्ध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में दूसरे राज्यों से आए 120 प्रवासियों की गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में थर्मल स्कैनिंग करके जांच पड़ताल की गई। तो बरहनी स्वास्थ्य केन्द्र पर 37 लोगों की जांच हुई।

इसके साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर चुके 107 लोगों की भी जांच हुई। इस सात का तापमान अधिक होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेज दिया।

गैर प्रांतों से प्रवासियों के गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 120 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्कैनिग हुई। इसके अलावा क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन तक रह चुके 107 प्रवासियों की भी जांच की गई। जांच के दौरान सात संदिग्ध युवकों का सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि सात संदिग्ध युवकों को जांच के लिए जिला अपस्ताल भेजा गया।

बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को बाहर से आए 37 लोगों की थर्मल स्कैनिग की गई। सभी का शारीरिक तापमान सामान्य पाया गया। बाहर से आने वालों को अलग-अलग रहने की सलाह दी गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक-1 चल रहा है। इसमें और सावधानियां बरतने की जरूरत है। सभी मास्क लगाएं। साथ ही कोरोना से बचाव के अन्य इंतजामों का पालन करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*