जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, 1424 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में आज प्राप्त परिणामों में 16 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 5 महिलाओं के साथ साथ 1 बालक व 9 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 गृहणी, 2 लेबर, 2 प्राईवेट
 
चंदौली जिले में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, 1424 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में आज प्राप्त परिणामों में 16 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 5 महिलाओं के साथ साथ 1 बालक व 9 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 3 गृहणी, 2 लेबर, 2 प्राईवेट जॉब करने वाले, 2 प्राईवेट अध्यापक व 3 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनियां के 3, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 1 व नगरीय क्षेत्र के 3, नियामताबाद के 2, डी.डी.यू. नगर के 6 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ साथ जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1424 नमूने संग्रहित किये गए हैं। वहीं आज 18 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4235 केस अब तक निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 143 है। जिले में अब तक 4044 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उसके अलावा जिले में अब तक कुल 48 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*