जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 18 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, महिलाओं की भी बढ़ रही संख्या

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के परिणामों में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 4 महिलाएं तथा 14 पुरूष शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मचारी, 2 किसान, 3 गृहणी, 1 प्राईवेट
 
चंदौली में 18 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, महिलाओं की भी बढ़ रही संख्या

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के परिणामों में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 4 महिलाएं तथा 14 पुरूष शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मचारी, 2 किसान, 3 गृहणी, 1 प्राईवेट टीचर, 2 प्राईवेट जॉब करने वाले, 1 छात्र व 1 अन्य जनपद से संबंधित लोग हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक के 3, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 3 व नगरीय क्षेत्र के 1, नियामताबाद के 1, डी.डी.यू. नगर के 8 व सकलडीहा के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

इसके साथ साथ जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1279 नमूने संग्रहित किये गए हैं। वहीं आज 17 व्यक्ति स्वस्थ्य भी हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4144 केस निकल चुके हैं व इनमें एक्टिव केसों की संख्या केवल 151 है। जिले में अबतक 3945 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 48 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*