जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चन्दौली जिले में 1 महिला सहित 12 लोग पॉजिटिव, 18 लोग हुए स्वस्थ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में कोरोना के मरीजों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। जिले में शुक्रवार की देर आयी रिपोर्ट में जांच के दौरान कुल 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 महिला तथा 11 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1
 
चन्दौली जिले में 1 महिला सहित 12 लोग पॉजिटिव, 18 लोग हुए स्वस्थ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में कोरोना के मरीजों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। जिले में शुक्रवार की देर आयी रिपोर्ट में जांच के दौरान कुल 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 महिला तथा 11 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग का कर्मी, 1 रेलवे कर्मचारी, 1 समाज कल्याण विभाग में काम करने वाला, 1 किसान, 1 गृहणी, 1 लेबर, 3 प्राईवेट जॉब करने वाले, 1 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः चकिया के 2, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 3, धानापुर के 1, डी.डी.यू. नगर के 1, सकलडीहा के 1 शहाबगंज के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

बताया जा रहा है कि जनपद में कोविड जांच हेतु शुक्रवार को कुल 1370 नमूने संग्रहित किये गए, जबकि 18 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 3705 केस हो गए हैं। इनमें से एक्टीव केसों की संख्या 147 है। जिले में अब तक 3515 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक जिले में कुल 43 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*