जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में साढ़े तीन हजार के पार हुआ कोरोना, आज भी 19 लोग पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज 19 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है । वहीं 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी गए हैं। जिसके आधार पर अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3503 है तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 178 हो गयी है। जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में
 
चंदौली में साढ़े तीन हजार के पार हुआ कोरोना, आज भी 19 लोग पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज 19 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है । वहीं 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी गए हैं। जिसके आधार पर अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3503 है तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 178 हो गयी है।

जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में 19 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 6 महिलाएं तथा 1 बालक व 12 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2 स्वास्थ्य विभाग, 1 रेलवे विभाग, 1 भूमि संरक्षण विभाग, 3 किसान, 5 गृहणी, 2 लेबर, 1 प्राईवेट जॉब करने वाले और 3 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चहनियां के 2, चन्दौली ब्लाक के 6, धानापुर के 3, नौगढ़ के 2, नियामताबाद के 1, डी.डी.यू नगर के 1, सकलडीहा के 3 व शहाबगंज के 1 लोग रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

चंदौली में साढ़े तीन हजार के पार हुआ कोरोना, आज भी 19 लोग पॉजिटिव
कांसेप्ट फोटो

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1339 नमूने संग्रहित किये गए हैं और आज 20 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 3503 केस हो गए हैं व इनमें एक्टीव केसों की संख्या 178 है। जिले में अब तक 3284 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 41 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*