जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में दो कोरोना मरीजों की मौत, 26 लोग निकले हैं पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 26 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 7 महिलाएं तथा 18 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इन लोगों में से 1 रेलवे विभाग का कर्मचारी, 3 गृहणी, 9 प्राईवेट जाॅब करने वाला, 4 छात्र
 
चंदौली जिले में दो कोरोना मरीजों की मौत, 26 लोग निकले हैं पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 26 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 7 महिलाएं तथा 18 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इन लोगों में से 1 रेलवे विभाग का कर्मचारी, 3 गृहणी, 9 प्राईवेट जाॅब करने वाला, 4 छात्र व 2 मजदूर  शामिल है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चहनियां के 2, चकिया के 4, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 4, धानापुर के 1, नियामताबाद के 1 व डी.डी.यू नगर के 14 लोग रहने वाले है। अब इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

इसके साथ साथ जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1260 नमूने संग्रहित किये गए। आज 46 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर गए हैं व 2 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 3025 केस हो गए हैं व इनमें एक्टीव केसों की संख्या 372 हो गयी है। अब तक 2623 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 30 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*