जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कोरोना की चपेट में आए 20 लोग, 4 महिलाएं व 4 किसान भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें 4 महिलाएं तथा 16 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मचारी, 1 सीआरपीएफ के जवान, 1 नगरपालिका कर्मी , 4 किसान,
 
कोरोना की चपेट में आए 20 लोग, 4 महिलाएं व 4 किसान भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें 4 महिलाएं तथा 16 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मचारी, 1 सीआरपीएफ के जवान, 1 नगरपालिका कर्मी , 4 किसान, 1 गवर्नमेन्ट टीचर, 3 गृहणी, 1 ग्राम प्रधान, 5 प्राईवेट जॉब करने वाले व 1 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः चहनिया ब्लाक के 7, धानापुर के 1, डी.डी.यू. नगर के 10 व शहाबगंज के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1267 नमूने संग्रहित किये गए। जिले में आज कुल 11 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4087 केस व इनमें एक्टिव केसों की संख्या 150 हो गयी है। वहीं जिले में अब तक 3889 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और अब तक कुल 48 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*