जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले के 28 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show जिले में पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 28 पुलिस कर्मियों को आज स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के हाथों भारत सरकार द्वारा चयनित पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। इससे जिले के पुलिस विभाग में खुशी का माहौल
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

जिले में पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 28 पुलिस कर्मियों को आज स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के हाथों भारत सरकार द्वारा चयनित पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। इससे जिले के पुलिस विभाग में खुशी का माहौल बना है।

भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 809 पुलिस कर्मियों को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक और 951 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। इसमें जिले के 28 पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जगह बनाई है।

जिले में कार्यरत इंस्पेक्टर रविंद्रनाथ उपाध्याय, रामउजागिर प्रसाद, चित्रकूट पुरी, अशोक कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिश्रा, घनश्याममणि त्रिपाठी व लक्ष्मण पर्वत के अलावा सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी, धनराज सिंह व जयप्रकाश तिवारी को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह और सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार, शिवाकांत पांडेय, राणा प्रताप सिंह, अच्छेलाल यादव, मुन्ना राम, मोहन प्रसाद व अश्वनी सिंह यादव का नाम शामिल है।

इसके अलावा हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार, राजेश तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, सुनील सिंह, सुजीत ओझा, खुर्शीद आलम और चालक अमिताभ बच्चन राय व रामबदन यादव का नाम भी चयनित किया गया है। चयनित पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक आज प्रशस्ति पत्र के अलावा 10-10 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित करेंगे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनने के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना दायित्व होता है। उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए चयनित पुलिस कर्मियों से साथी पुलिस कर्मियों को भी सीख लेनी चाहिए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*