जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली की महिलाओं व छात्रों में बढ़ रहा कोरोना, आज निकले 29 मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की आज आयी कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट में छात्रों व गृहणी महिलाओं की संख्या अधिक है, जिसके आधार पर आज जिले में कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में 29 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 10 महिलाएं
 
चंदौली की महिलाओं व छात्रों में बढ़ रहा कोरोना, आज निकले 29 मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की आज आयी कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट में छात्रों व गृहणी महिलाओं की संख्या अधिक है, जिसके आधार पर आज जिले में कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में 29 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 10 महिलाएं तथा 3 बालक व 16 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

चंदौली की महिलाओं व छात्रों में बढ़ रहा कोरोना, आज निकले 29 मरीज

बताया जा रहा है कि इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक का कर्मचारी, 1 भूमि संरक्षण विभाग का कर्मचारी, 1 सी.आर.पी.एफ. जवान, 3 किसान, 6 गृहणी महिलाएं, 1 लेबर, 1 प्राईमरी टीचर, 6 प्राईवेट जॉब करने वाला, 4 छात्र शामिल हैं।

ये लोग जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चकिया के 1, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 8 व नगरीय क्षेत्र से 3, धानापुर के 2, नौगढ़ के 1, नियामताबाद के 4, डी.डी.यू. नगर के 5, शहाबगंज के 3 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1170 नमूने संग्रहित किये गए हैं। वहीं आज 11 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 3693 हो गयी है। इनमें एक्टीव केसों की संख्या 153 है। जिले में अब तक 3497 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 43 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*