जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रामनगर की आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते वक्त मंगलवार की रात तीन मजदूर झुलस गए। आनन-फानन में मजदूरों को वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार निवासी अरविंद द्विवेदी (55), मिर्जापुर के विकास यादव (30) और चंदौली निवासी
 
रामनगर की आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते वक्त मंगलवार की रात तीन मजदूर झुलस गए। आनन-फानन में मजदूरों को वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार निवासी अरविंद द्विवेदी (55), मिर्जापुर के विकास यादव (30) और चंदौली निवासी शमशाद (25) मंगलवार की रात आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन से गैस का रिसाव अधिक होने लगा। इसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए।

अरविंद सबसे आगे होने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री मालिक ने आनन-फानन में तीनों को वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अरविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियां तो संचालित हो रहीं, लेकिन सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम नहीं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*