जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में फिर तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 30 लोग निकले पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में कोरोना का मीटर जिले में तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, हालांकि 26 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। अचानक केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग को भी परेशान होते देखा गया है। सीएमओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम
 
चंदौली में फिर तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 30 लोग निकले पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में कोरोना का मीटर जिले में तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी,  हालांकि 26 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। अचानक केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग को भी परेशान होते देखा गया है। सीएमओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूरी का पालन हर हाल में करें।

शुक्रवार को 1592 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 30 लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट मिली। जिले के एल-2 अस्पताल चकिया व वाराणसी के अस्पतालों से कोरोना से 26 लोगों ने जंग जीती। उन्हें एहतियात बरतने की नसीहत के साथ घर भेज दिया। जिला व स्वास्थ्य विभाग कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर रहा है। अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन में भी खलबली मची है। 

देखा जा रहा था कि एक पखवारे से जिले में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा दस का अंक पार नहीं कर रहा था। इससे विभाग को यह आभास होने लगा कि कोरोना का असर कम हो गया है। लेकिन दो दिन में मौसम परिवर्तन ने कोरोना को फिर से रफ्तार दे दी है। शुक्रवार की रिपोर्ट से हर कोई चौंक गया है। हालांकि जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 150 रह गई है। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को निकले मरीजों में से 2 रेलवे विभाग के कर्मचारी, 1 नगरपालिका सफाईकर्मी, 1 जनरल स्टोर चलाने वाला, 6 किसान, 1 गृहणी, 2 लेबर, 1 प्राईवेट डॉक्टर, 1 निजी ड्राईवर, 1 प्राईवेट जॉब करने वाला व 7 छात्र शामिल हैं। 

ये लोग जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया ब्लाक के 2, चकिया के 7, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 2, नियामताबाद के 4, डी.डी.यू. नगर के 11 व शहाबगंज के 3 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। 

जनपद में कोविड जांच हेतु शुक्रवार को कुल 1592 नमूने भी संग्रहित किये गए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*