जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में लगातार कोरोना का कहर जारी , आज 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 856 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 268 हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार.. आज प्राप्त परिणाम में 31 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका, 6 महिला तथा 24 पुरूष है। इनमे से 1 लुधियाना से आये है तथा अन्य
 
जिले में लगातार कोरोना का कहर जारी , आज 31 लोगों की रिपोर्ट आई  पॉज़िटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 856 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 268 हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार..

आज प्राप्त परिणाम में 31 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका, 6 महिला तथा 24 पुरूष है।

इनमे से 1 लुधियाना से आये है तथा अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 2 स्वास्थ्यकर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 5 रेलवे कर्मी, 1 नरेगा कर्मचारी, 2 गृहणी, 1 किसान से संबंधित है।

जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 7, सैयदराजा 2, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 4, शहाबगंज से 1, डी.डी.डी.यू. नगर के 9 रहने वाले है।

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 4 व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित हैं। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 856 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 268 रह गयी है। 580 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 8 लोगो की मृत्यु हो चूकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*