जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सघन टिकट जांच अभियान, 384 लोग मिले बिना टिकट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show मुगरलसराय रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने शनिवार को पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सघन टिकट जांच अभियान चलाया। पीडीडीयू जंक्शन से शुरू हुई जांच गया तक चली। वापस में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी यात्रियों की जांच की गई। अभियान में 384 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

मुगरलसराय रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने शनिवार को पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सघन टिकट जांच अभियान चलाया। पीडीडीयू जंक्शन से शुरू हुई जांच गया तक चली। वापस में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी यात्रियों की जांच की गई। अभियान में 384 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से एक लाख 41 हजार 295 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अचानक ट्रेन में चले अभियान से यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान ट्रेनों के पेंट्रीकार की भी जांच की गई। हालांकि पेंट्रीकार में सबकुछ ठीकठाक मिला।

सीनियर डीसीएम सुबह 9 बजे अपनी टीम के साथ पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के एक एक कोच में गहनतापूर्वक जांच पड़ताल शुरू की गई। अभियान में विशेष कर स्लीपर क्लास के यात्रियों के टिकट की गहनता से जांच की गई। अचानक भारी संख्या में पुलिस कर्मी व टीटी को देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बारी-बारी से सभी के टिकटों की जांच पड़ताल की गई। अधिकांश यात्री बिना टिकट यात्रा पकड़े गए।

ट्रेन में लगभग चार घंटे तक चेकिग अभियान चलता रहा। सुबह 10 बजे अधिकारियों की टीम गया पहुंची। दोपहर में दो बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में टीम ने फिर से जांच पड़ताल शुरू की। इस ट्रेन में भी लगभग चार घंटे तक टिकटें देखी गई। शाम पांच बजे ट्रेन स्थानीय जंक्शन पर पहुंची। चेकिग में सीआईटी विष्णु, अभिषेक भारती, परवेज अहमद, बीएन सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

जांच में खाकीधारी मिले बिना टिकट

पिछले कुछ दिनों से चल रहे जांच अभियान में कुछ खास ही देखने को मिल रहा है। शनिवार को चले टिकट चेकिग अभियान में भी कई खाकीधारी बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। हालांकि बाद में उन लोगों ने जुर्माना अदा किया। विदित को पूर्व में भी सीनियर डीसीएम की चेकिग में कई खाकीधारी बेटिकट पकड़े गए थे।

लगातार जारी रहेगा अभियान

यात्री सफर के दौरान बिना टिकट यात्रा न करें। इसी उद्देश्य से लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। कभी किसी भी ट्रेन में अभियान चलाया जा सकता है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री जब पकड़े जाते हैं तो उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए यात्री टिकट लेकर यात्रा करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*