जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में आज निकले 39 कोरोना पॉजिटिव, जानिए सबकी जानकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले का आंकड़ा अब हजार की तरफ बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर 39 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा अब बढ़कर 669 हो गया है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 262 बतायी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 39 लोगों
 
चंदौली जिले में आज निकले 39 कोरोना पॉजिटिव, जानिए सबकी जानकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले का आंकड़ा अब हजार की तरफ बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर 39 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा अब बढ़कर 669 हो गया है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 262 बतायी जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 39 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 5 महिलाएं तथा 34 पुरूष हैं। इनमें से 1 छत्तीसगढ़ से, 3 गोवा से, 1 हरियाणा से, 2 मुम्बई से, 1 पुणे से, 1 सीतापुर से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इनमें 1 स्वास्थ्यकर्मी, 6 पुलिसकर्मी, 2 रेलवेकर्मी, 5 बैंककर्मी, 1 सी.डी.पी.ओ. कार्यालय से, 1 किराना दुकान, 1 जिला पंचायत सदस्य संबंधित है। इनमें से 1 गाजीपुर में इस समय है। 1 कबीरचैरा हॉस्पिटल वाराणसी में ईलाज करा रहा है।

जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक से 5, चकिया ब्लाक के से 11, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 7 व ग्रामीण से 3 क्षेत्र से, धानापुर से 1, नियामताबाद से 2, सकलडीहा से 3 व डी.डी.डी.यू. नगर के 7 रहने वाले है।

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 23 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 669 केस हो गए हैं, जिनमें एक्टिव केस की संख्या 262 है क्योंकि अब तक 401 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। जिले में कुल मृतकों की संख्या 6 है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*