जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में 3 हजार के पास हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 39 नए पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 3000 के पास तक पहुंच चुकी है, क्योंकि गुरुवार को 39 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गयी है। इससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 394 हो गई है। चंदौली के जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त परिणाम में 39 लोगों
 
चंदौली जिले में 3 हजार के पास हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 39 नए पॉजिटिव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 3000 के पास तक पहुंच चुकी है, क्योंकि गुरुवार को 39 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गयी है। इससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 394 हो गई है।

चंदौली के जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त परिणाम में 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 10 महिलाएं तथा 28 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इन लोगों में से 3 पुलिस विभाग के कर्मचारी, 3 रेलवे विभाग के कर्मी, 1 क्लर्क सिविल कोर्ट का कर्मचारी, 1 जे0ई0 सीएमओ ऑफिस, 1 प्राईवेट डॉक्टर, 1 लेखपाल सकलडीहा तहसील, 1 उप निदेशक कृषि कार्यालय का कर्मचारी, 1 प्राईवेट ड्राईवर, 1 जनरल स्टोर, 2 किसान, 6 गृहणी, 2 प्राईवेट जॉब करने वाला, 4 छात्र, 1 मजदूर व 1 प्राईवेट ड्राईवर शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी के 2, चहनियां के 3, चकिया के 2, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 1 और नगरीय क्षेत्र के 8, धानापुर के 4, सकलडीहा के 1, शहाबगंज के 3, व डी.डी.यू नगर के 15 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में कोविड जांच हेतु कुल 1223 नमूने संग्रहित किये गए और गुरुवार को 51 व्यक्ति स्वस्थ्य घोषित हुए। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 2999 व इनमें एक्टीव केसों की संख्या 394 हो गयी है। अब तक 2577 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 28 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*