जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 4664 छात्र-छात्राएं शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। परीक्षा के लिए नगर पालिका इंटर कालेज, लालबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय व सकलडीहा इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें कक्षा आठ से 12
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। परीक्षा के लिए नगर पालिका इंटर कालेज, लालबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय व सकलडीहा इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें कक्षा आठ से 12 तक के 4664 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई।

इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा आप सब में राजीव जी के प्रति स्नेह उत्साह देखकर प्रतीत होता है कि आज भी आम जनमानस में उनको चाहने वाले करोड़ों लोग मौजूद हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कम्प्यूटर क्रांति के जनक राजीव जी की जयंती पर दूर दराज से आकर परीक्षा को एतिहासिक बनाने में छात्रों ने जो सहयोग किया, वह सराहनीय है।

शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण 10 व 15 सितंबर के बीच किया जाएगा। विजेताओं को लैपटाप, टैबलेट, साइकिल, घड़ी सहित 60 पुरस्कार दिए जाएंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*