जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मझगाईं रेंज में जंगल की जमीन पर कब्जे को लेकर घमासान जारी, 5 पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र के मझगांई रेंज में आरक्षित वन भूमि पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों को उखाड़ कर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने पर वन विभाग ने बृहस्पतिवार को अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
 
मझगाईं रेंज में जंगल की जमीन पर कब्जे को लेकर घमासान जारी, 5 पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र के मझगांई रेंज में आरक्षित वन भूमि पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों को उखाड़ कर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने पर वन विभाग ने बृहस्पतिवार को अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मझगांई रेंज अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र दानवागड़ा में वन विभाग की ओर से वर्ष 2017 मे दस हेक्टेअर भूमि पर पौधरोपण रोपण किया गया था। इसके बाद लोगों ने पौधों को उखाड़कर वन भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। वन भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों से साथ मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए। बाद में वनकर्मी सभी को पकड़कर रेंज कार्यालय ले आए। जहां भारतीय वन संरक्षण और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
मामले में जानकारी देते हुए उप प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वन भूमि पर पौधों को उखाड़कर कब्जा करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि बस्ती के पांच लोगों के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई से गुरुवार को महिलाएं लामबंद हो गईं। विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य को रोकवा दिया। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी रहवासियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

दरअसल, पौधारोपण के लिए रेंज के आरक्षित क्षेत्र में भूमि चिह्नित की गई। यहां से अतिक्रमण हटाने को विभाग ने अभियान चलाया है। बस्ती की दुर्गावती, कुमारी, शिवकुमारी, राधिका, रीता, कांति, विमली, लीलावती, चंद्रावती ने कहा वर्षों से खेती बारी की जा रही है। दो दिन पहले वे खेत में थे, तभी वन कर्मियों ने यहां आकर बोई फसल को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट व दु‌र्व्यवहार किया गया।

महिलाओं का कहना है कि मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। चेताया न्याय नहीं मिला तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। ‘पौधारोपण व नर्सरी तैयार कराने को भूमि चिह्नित कर बस्ती के पास भूमि की खोदाई कराई जा रही। भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को अभियान भी जारी है। कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।’

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*