जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो दर्जन पुलिसकर्मियों सहित 521 बेटिकट यात्री पकड़े गए, लाखों का जुर्माना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show मुगलसराय के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार ने शुक्रवार को डाउन व अप की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पीडीडीयू से लेकर गया तक चलाये गये अभियान में दो दर्जन पुलिसकर्मियों सहित 521 बेटिकट यात्री पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से मौके पर ही लगभग
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

मुगलसराय के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार ने शुक्रवार को डाउन व अप की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पीडीडीयू से लेकर गया तक चलाये गये अभियान में दो दर्जन पुलिसकर्मियों सहित 521 बेटिकट यात्री पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से मौके पर ही लगभग दो लाख 14 हजार 821 रुपये जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।

सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाये। इस दौरान दर्जनभर चलटिकट परीक्षकों व आधा दर्जन आरपीएफ जवानों के साथ नई दिल्ली से पुरी जा रही डाउन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में पीडीडीयू स्टेशन से गया तक अभियान चलाये। अभियान के दौरान जनरल, स्लीपर व एसी कोचों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ जुर्माना किया गया। वही गया से पीडीडीयू तक अप की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ की गई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी जांच पड़ताल की गई।

बेटिकट अभियान के दौरान दो दर्जन महिला व पुरुष यूपी व बिहार प्रांत के बेटिकट पकड़े गये। सीनियर डीसीएम ने जुर्माना करने के बाद अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान 521 बेटिकट यात्री बेटिकट पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से मौके पर ही दो लाख 14 हजार 821 रुपया जुर्माना किया गया। इसके अलावा पेंट्रीकार में खानपान की गुणवत्ता व सफाई के बाबत जानकारी ली।

यही नहीं यात्रियों से सफर के दौरान होने वाले दिक्कतों से रूबरू हुए। सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार ने बताया कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी बेटिकट यात्रा करते पकड़े गये तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*