जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 8 लोगों का रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, 235 हो गए कुल मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण आज जनपद में मरीजों की संख्या 235 हो गई है। बताते चलें कि आज प्राप्त परिणाम में 8 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। जिनमें 2 महिला तथा 6 पुरूष शामिल हैं। इसमें एक महिला जौनपुर की रहने वाली है, जिसने अपनी
 
चंदौली में 8 लोगों का रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, 235 हो गए कुल मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण आज जनपद में मरीजों की संख्या 235 हो गई है।

बताते चलें कि आज प्राप्त परिणाम में 8 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। जिनमें 2 महिला तथा 6 पुरूष शामिल हैं।

इसमें एक महिला जौनपुर की रहने वाली है, जिसने अपनी सैंपलिंग चन्दौली में करायी थी। एक व्यक्ति आरा बिहार से आया हुआ था। अन्य सभी जनपद वाराणसी एवं चंदौली में ही लोकल ट्रैवलिंग किये है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के 2, नियामताबाद के 4, तथा चकिया के 1 रहने वाले है।

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनके अतिरिक्त आज कुल 26 मरीज एल-1 हास्पिटल भोगवारा एवं आई.टी.आई. कालेज-रेवसां से डिस्चार्ज होने की सूचना प्राप्त हुयी है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 233 केस जिनमें एक्टिव केस की संख्या 87 है व 143 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या 3 है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*