जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में आज निकले 9 कोरोना के केस, 3 महिलाएं तथा 6 पुरूष शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 3 महिलाएं तथा 6 पुरूष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मी, 1 गृहणी, 1 प्राईवेट जॉब करने वाला,
 
चंदौली में आज निकले 9 कोरोना के केस, 3 महिलाएं तथा 6 पुरूष शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 3 महिलाएं तथा 6 पुरूष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 रेलवे विभाग के कर्मी, 1 गृहणी, 1 प्राईवेट जॉब करने वाला, 1 प्राईवेट टीचर है।

जानकारी के अनुसार, जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चन्दौली ब्लाक के 4, डी.डी.यू. नगर के 2 रहने वाले हैं। 1 व्यक्ति जनपद गाजीपुर से संबंधित है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ साथ जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1157 नमूने संग्रहित किये गए और आज 3 व्यक्ति स्वस्थ्य भी हुए।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 3872 हो गयी है, जिनमें से एक्टिव केसों की संख्या 116 है। जिले में कुल 3710 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 46 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*