जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा जिलाध्यक्ष के निशाने पर है DPRO की यह हरकत, ऐसा है आरोप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले के चहनियां ग्राम पंचायत व ग्राम महड़ौरा में ग्राम प्रधान द्वारा गंगा के तट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसे गांव के ही लोगों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत किए जाने से रोक दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि लोगों की आपत्ति के बाद इस
 
भाजपा जिलाध्यक्ष के निशाने पर है DPRO की यह हरकत, ऐसा है आरोप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले के चहनियां ग्राम पंचायत व ग्राम महड़ौरा में ग्राम प्रधान द्वारा गंगा के तट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसे गांव के ही लोगों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत किए जाने से रोक दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि लोगों की आपत्ति के बाद इस शिफ्ट करने की योजना है पर DPRO की सह पर प्रधानपति मामले को तूल दे रहा है।

बताते चलें कि इस अंत्येष्टि अस्थल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 27/03/2020 को उक्त जमीन को अधिग्रहीत करते हुए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु ग्राम सभा को दिया गया था। जिसपर 23/06/2020 को जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में निर्माण कार्य का फोटोग्राफ व उपभोग प्रमाणपत्र कार्यालय को उपलब्ध कराने को सुनिश्चित करने को कहा गया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष के निशाने पर है DPRO की यह हरकत, ऐसा है आरोपउक्त अंत्येष्टि स्थल को भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व गांव के ही पूर्व मंडल अध्यक्ष के द्वारा कानून और नियमों को ताक पर रखते हुए कार्य करने का आरोप लगाया गया। करीब एक सप्ताह से वहां का काम बाधित है। आस- पास के कुछ ग्रामीणों को अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर कोई ऐतराज़ नहीं है।

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं गांव के ही कुछ लोगों द्वारा यह शिकायत की गई थी कि बस्ती के नजदीक अंत्येष्टि स्थल बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना दुसवार हो जाएगा। जिस पर मौके पर जाकर देखने से पता चला कि यह बस्ती से कुछ ही दूरी पर बनाया जा रहा है जो कि ग्रामीणों हित में नहीं है। इस संबंध में जिला प्रशासन से बात कर करने की बात कही गई थी, जबकि लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए अंत्येष्टि स्थल को बस्ती से दूर बनना चाहिए। इस संबंध में डीपीआरओ के सह पर ग्राम प्रधान पति राजनीतिक तूल देने का कार्य किया जा रहा है जबकि काम कराने और बंद करने का कार्य डीपीआरओ व जिला प्रशासन का है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*