जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नप गए चकबंदी अधिकारी व लेखपाल साहब, ऐसा कर दिया था खेल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के एसओसी चकबंदी रवींद्र कुमार सिंह ने विभाग के दो कर्मचारियों पर दाखिल खारिज में आपत्ति के बावजूद आकार पत्र 45 में नाम दर्ज करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर दी है। इसके बाद वहां तैनात दोनों कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। मामले में लेखपाल और क्षेत्रीय चकबंदी अधिकारी पर
 
नप गए चकबंदी अधिकारी व लेखपाल साहब, ऐसा कर दिया था खेल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के एसओसी चकबंदी रवींद्र कुमार सिंह ने विभाग के दो कर्मचारियों पर दाखिल खारिज में आपत्ति के बावजूद आकार पत्र 45 में नाम दर्ज करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर दी है। इसके बाद वहां तैनात दोनों कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। मामले में लेखपाल और क्षेत्रीय चकबंदी अधिकारी पर गाज गिरी है।

बताया जा रहा है कि लेखपाल और क्षेत्रीय चकबंदी अधिकारी का चकिया तबादला कर दिया।

यह था पूरा मामला

धानापुर निवासी लाली देवी की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।बावजूद इसके आकार पत्र 45 में बिना दाखिल खारिज के नाम दर्ज कर दिया गया। मामला प्रकाश में आते ही वृद्धा ने इसकी गुहार उच्चाधिकारियों से की। जांच में दोषी मिलने पर दोनों कर्मियों का तबादला कर दिया गया।

धानापुर विकास मंच के संयोजक गोविद उपाध्याय ने दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने एवं धानापुर में भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*