जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दनुआ घाटी में गिरी स्कॉर्पियो, मांटीगांव के अजित सिंह और बिट्टू सिंह की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show झारखंड के हजारीबाग में जीटी रोड पर दनुआ घाटी के सांझा में शनिवार की शाम एक स्कॉर्पियो खाई में गिरने से उसमें सवार चंदौली के माटी गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देवघर से पूजा कर चंदौली लौट रहे थे। मृतकों
 
दनुआ घाटी में गिरी स्कॉर्पियो, मांटीगांव के अजित सिंह और बिट्टू सिंह की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

झारखंड के हजारीबाग में जीटी रोड पर दनुआ घाटी के सांझा में शनिवार की शाम एक स्कॉर्पियो खाई में गिरने से उसमें सवार चंदौली के माटी गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देवघर से पूजा कर चंदौली लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान अजित सिंह और बिट्टू सिंह के रूप में हुई है। घायलों में देवेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, विश्वजीत सिंह और अजित शामिल हैं। सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घायल देवेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को चंदौली से पूजा करने बाबाधाम, देवघर गए थे। पूजा के बाद शनिवार को लौट रहे थे कि घाटी में स्कार्पियो का टायर फट गया जिससे गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। देवेंद ने बताया कि उनके दो साथियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि हादसे के बाद वहां जुटे आसपास के लोगों और पुलिस ने एम्बुलेंस से बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देवेंद्र के अनुसार वह हर वर्ष दो-तीन बार देवघर पूजा करने आते थे। लॉकडाउन के बाद इस वर्ष पहली बार ही पूजा करने देवघर गए थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*