जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की मुगलसराय तहसील में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन मुगलसराय इकाई के नई कार्यकारिणी के नाम की घोषणा हुई। इसमें आठ पदों के लिए नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवक्ताओं ने घोषणा होने के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि
 
मुगलसराय में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की मुगलसराय तहसील में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन मुगलसराय इकाई के नई कार्यकारिणी के नाम की घोषणा हुई। इसमें आठ पदों के लिए नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवक्ताओं ने घोषणा होने के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की पीडीडीयू नगर तहसील इकाई के गठन के लिए 21 जनवरी को नामांकन हुआ था। जिसके उपरांत समय समाप्ति के बाद सभी पद के लिए एक एक लोगों ने ही पर्चा भरा था। इस प्रकार सभी को पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बताया गया कि इसमें अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, महामंत्री इमरान अहमद, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार पंकज, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पुस्तकालय मंत्री अरुण कुमार सिंह, सूचनामंत्री वजीहुद्दीन अंसारी शामिल हैं।

इनके अलावा अरुण कुमार सिंह, ओपी बादल, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, महेश यादव, अमित सिंह, दरोगा सिंह, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह, रामाकांत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

इस दौरान नवागत अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण सिंह ने कहा अधिवक्ताओं के समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन से सामजस्य स्थापित कर समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*