जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेसजनों ने मनाई भीमराव अंबेडकर की जयंती

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय संविधान के जनक व प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ओड़वार स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इसके साथ ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा संगीता सिंह के कैंप कार्यालय
 
कांग्रेसजनों ने मनाई भीमराव अंबेडकर की जयंती

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय संविधान के जनक व प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ओड़वार स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इसके साथ ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा संगीता सिंह के कैंप कार्यालय रविनगर में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती धूमधाम से मनाया गया

इस दौरान ओड़वार स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर एक ऐसे युग पुरुष थे जिनका जीवन देशहित को समर्पित था। सामाजिक एकता हेतु उनकी सकारात्मक सोच, राष्ट्रीय स्तर पर दूरदर्शी दृष्टिकोण और व्यक्तिगत जीवन में उनकी योग्यताएं अतुलनीय थीं। आइये, उनके जन्म दिवस पर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने के प्रण को दोहराएं एवं उनके जीवन से प्रेरित होकर देशहित में अपनी भागीदारी निभाएं। स्वतंत्रता,समानता व भाईचारे की बुनियाद पर टिके संविधान की मूल आत्मा व आदर्शों पर आगे बढ़कर ही हम भारत को विश्व का नेतृत्व करने के लिये तैयार कर सकते हैं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान राकेश कुमार सिंह,संजय मिश्रा, तारिक अब्बास,फ़ैयाज़ अंसारी, दीपक गुप्ता,मुँ गुफ़रान बँटी, मोहन गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, दिपू गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन तारिक अब्बास ने किया।

वही इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता सिंह ने स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तैलचित्र पर तिलक लगाकर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आरती किया और गगनभेदी नारे के साथ डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे हमारा संविधान जिंदाबाद भारत का संविधान जिंदाबाद का नारा लगाया गया।

कांग्रेसजनों ने मनाई भीमराव अंबेडकर की जयंती

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलित समाज के मसीहा थे। डॉक्टर अंबेडकर ने अन्य सामाजिक कुरीतियों को खत्म करते हुए महिलाओं के अधिकार की भी लड़ाइयां लड़ी हैं।

इस अवसर पर मनकुंवर देवी चौहान, सुमन मौर्य, पुष्पा देवी, सुमन पाल आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*