जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जारी है सिसौड़ा गांव के प्रधान के खिलाफ अनशन, महिलाएं भी हुयी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के सिसौड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के सामने गांव के विकास कार्यों की जांच और दोषियों को सजा दिलाने को लेकर गौरव सिंह उर्फ गोलू तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। उनके अनशन में गांव की महिलाएं हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर में आयीं थीं। महिलाओं
 
जारी है सिसौड़ा गांव के प्रधान के खिलाफ अनशन, महिलाएं भी हुयी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के सिसौड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के सामने गांव के विकास कार्यों की जांच और दोषियों को सजा दिलाने को लेकर गौरव सिंह उर्फ गोलू तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। उनके अनशन में गांव की महिलाएं हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर में आयीं थीं।

महिलाओं की हाथ की तख्ती पर लिखा था… विधवा पेंशन में भी कमीशन, शासक कितना निर्मम है। ग्राम के विकास दर को बढ़ाना है तो, भ्रष्टाचार को हमें मिटाना है। भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है, हमें यह अभियान चलाना है चलाना है।

जारी है सिसौड़ा गांव के प्रधान के खिलाफ अनशन, महिलाएं भी हुयी शामिल

इस मौके पर गौरव सिंह गोलू ने कहा कि पुलिस के लोग आकर धमका रहे हैं। क्षेत्र के प्रतिनिधियों का प्रधान को मौन समर्थन है। इसलिए ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। इनके साथ धरने में मोनू तिवारी, बेचन सिंह, सुरेश सिंह, उदल सिंह, मोहन सिंह, श्रीनिवास, राम ललित खरवार उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*