जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिकारगंज इलाके में धान खरीद के लिए अनशन कर रहे हैं किसान, नहीं सुन रहे बड़े अधिकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की चकिया तहसील में कई धान खरीद केन्द्रों में धान खरीद सही तरीके से नहीं होने से किसान परेशान हैं। कुछ किसान अधिकारियों को जानकारी देकर समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं शिकारगंज के नाराज किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि
 
शिकारगंज इलाके में धान खरीद के लिए अनशन कर रहे हैं किसान, नहीं सुन रहे बड़े अधिकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की चकिया तहसील में कई धान खरीद केन्द्रों में धान खरीद सही तरीके से नहीं होने से किसान परेशान हैं। कुछ किसान अधिकारियों को जानकारी देकर समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं शिकारगंज के नाराज किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

बताया जा रहा है कि शिकारगंज सहकारी समिति पर अनशनरत किसानों को मनाने एसडीएम अजय मिश्र के निर्देश पर हल्का लेखपाल पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। किसान आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि शिकारगंज क्षेत्र में हेतिमपुर से अमरा दक्षिणी गांव के बीच बसे हेतिमपुर, नेवाजगंज, मुड़हुआ दक्षिणी, शिकारगंज, कुशही, करवंदिया, बोदलपुर, नौडिहा, मिश्रपुरा, जोगिया, बलिया कला, बलिया खुर्द, रतिगढ़, चतुरीपुर, छुछाड़, अलिपुर भगड़ा, गायघाट, पिपरखड़िया, सदापुर, लठिया, अमरा दक्षिणी गांवों के किसानों का धान खरीदने के लिए कोई क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर वीरेंद्र पाल, राजेन्द्र यादव, लालचन्द यादव, दिनेश बघेल, देशराज सिंह पटेल, अमरनाथ सिंह, राजेश मिश्रा, शंकर सिंह, रामरूप यादव, दिनेश चैहान, नरसिंह प्रजापति, भगवान सिंह आदि किसान उपस्थित रहे थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*