जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मंत्री अनिल राजभर व विधायक सुशील सिंह समझा रहे हैं नागरिकता संशोधन कानून का मतलब

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध के बाद लोगों को इसमें दिए गए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाने के लिए भाजपा की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा के नागेपुर गांव ग्रामीणों को इस कानून के बारे में बताया। वहीं
 
मंत्री अनिल राजभर व विधायक सुशील सिंह समझा रहे हैं नागरिकता संशोधन कानून का मतलब

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध के बाद लोगों को इसमें दिए गए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाने के लिए भाजपा की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा के नागेपुर गांव ग्रामीणों को इस कानून के बारे में बताया। वहीं सेयदराजा विधायक सुशील सिंह ने चारी गांव में नागरिकता के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून सेे किसी को गुमराह होने की जरूरत नहीं है।

मंत्री अनिल राजभर व विधायक सुशील सिंह समझा रहे हैं नागरिकता संशोधन कानून का मतलब

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को कस्बे में ग्रामीणों को एनआरसी व सीएए के प्रति जागरूक किया। मुसलमानों को गुमराह करने का विपक्षी दलों पर आरोप लगाया। कहा भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यो से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। एनआरसी की अभी कोई चर्चा ही नहीं है। अभी तो नागरिकता संशोधन विधेयक और एनपीआर की चर्चा हो रही है। किसी की नागरिकता जाने का सवाल ही नहीं है।

मंत्री अनिल राजभर व विधायक सुशील सिंह समझा रहे हैं नागरिकता संशोधन कानून का मतलब

बरहनी विकास खंड के ग्राम सभा चारी में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नागरिका संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून पर लोग भरोसा करें। किसी को बहकावे में या फिर गुमराह होने की जरूरत नहीं है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*