जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अनिल राजभर व सुशील सिंह ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बिजली की खस्ताहाल स्थिति पर की चर्चा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे के मूल निवासी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल सभा के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को सकलडीहा तहसील मुख्यालय के साथ साथ अपने विधानसभा को मिलने वाली विद्युत समस्या से अवगत कराया। आपको याद होगा कि पूर्व विधायक
 
अनिल राजभर व सुशील सिंह ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बिजली की खस्ताहाल स्थिति पर की चर्चा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे के मूल निवासी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल सभा के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को सकलडीहा तहसील मुख्यालय के साथ साथ अपने विधानसभा को मिलने वाली विद्युत समस्या से अवगत कराया।

आपको याद होगा कि पूर्व विधायक स्व. रामजीत राजभर के लंबे संघर्ष के बाद तहसील मुख्यालय का निर्माण नागेपुर गांव सभा में हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला और तहसील मुख्यालय को विद्युत आपूर्ति आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी तहसील मुख्यालय के गांवों को मानक के अनरूप विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा प्रदेश के सभी विधायक और मंत्री से वर्चुअल सभा के माध्यम से रूबरू रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तहसील मुख्यालय से जुड़ी गांव नागेपुर सहित अन्य गांवों को मानक के अनरूप विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत की।

इसके साथ साथ सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने भी उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से अपनी विधानसभा के साथ चंदौली के अन्य इलाकों की बिजली समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*