जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिच्छू के डंक मारने से हो गई अंजू की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा की 16 वर्षीया अंजू की शुक्रवार की देर शाम बिच्छू के डंक मारने से मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।. सैदूपुर निवासी किसान बिहारी राम का गांव के सिवान
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा की 16 वर्षीया अंजू की शुक्रवार की देर शाम बिच्छू के डंक मारने से मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।.

सैदूपुर निवासी किसान बिहारी राम का गांव के सिवान में खेत है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते है। बिहारी राम की 16 वर्षीया बेटी अंजू किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इन दिनों खेत में धान की रोपाई चल रही है। बिहारी राम की पुत्री अंजू गुरुवार की शाम रोपाई कर रहे लोगों को खाना पहुंचाने खेत पर गई हुई थी। उसी समय बिच्छू ने उसके पैर में डंकमार दिया। इससे वह अचेत हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दूसरे दिन शुक्रवार को डॉक्टरों ने उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। लेकिन शाम को घर पर अंजू की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जब तक कुछ करते, तब तक अंजू की मौत हो गई। अंजू की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*