जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नन्ही अंशिका की ख्वाहिश : कलेक्टर बनकर रोशन करना चाहती है वनांचल का नाम रोशन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के मुसाखाँड़ भलुइयादाई गांव की एक छोटी सी बच्ची अंशिका अरुन की प्रतिभा व जिज्ञासा देखने को मिली। महज 5 वर्ष की उम्र में वह अपने ज्ञान व प्रतिभा से लोगो का मन मोह लेती है । विगत वर्ष अंशिका का एक विडियो बहुत तेजी से वायरल
 
नन्ही अंशिका की ख्वाहिश : कलेक्टर बनकर रोशन करना चाहती है वनांचल का नाम रोशन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के मुसाखाँड़ भलुइयादाई गांव की एक छोटी सी बच्ची अंशिका अरुन की प्रतिभा व जिज्ञासा देखने को मिली। महज 5 वर्ष की उम्र में वह अपने ज्ञान व प्रतिभा से लोगो का मन मोह लेती है । विगत वर्ष अंशिका का एक विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमे अंशिका सामान्य ज्ञान पूछे जाने पर बता रही थी। जब अंशिका दो वर्ष छः माह की थी तभी एक विडियो यू ट्यूब पर डाला गया। कौटिल्य का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही अंशिका बाबू चैनल अरुन भाई के नाम होगा।

बुधवार को अंशिका का 5 वा जन्मदिन था, अपने जन्मदिन पर अंशिका ने कहा मैं कलेक्टर बन कर इस वनांचल व अपने परिवार का नाम रोशन करूंगी। जन्मदिन पर आए लोगो ने भी छोटी सी बच्ची से सामान्य ज्ञान व अन्य सवाल किए जिसका जबाब अंशिका ने बहुत ही अच्छे तरीके से दिया।

नन्ही अंशिका की ख्वाहिश : कलेक्टर बनकर रोशन करना चाहती है वनांचल का नाम रोशन

अंशिका के पिता अशोक कुमार अरुण प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर में सहायक अध्यापक है। उन्होंने कहा कि बच्चो का पहला विद्यालय घर होता है। घर पर अंशिका का विशेष ध्यान दिया जाता है। माता सुनीता देवी ने कहा कि बेटी अंशिका को अभी घर पर ही पढ़ाया जाता है। बच्चों की प्रथम अध्यापक माता होती है।

सुनीता देवी गृहणी होने के साथ बच्ची को अच्छी शिक्षा दे रही है। चाचा अरुन कुमार ने कहा कि अंशिका को कोई भी सामान खरीदा जाता है उसमें तार्किक ज्ञान जरूर रहता है। जिससे बच्ची को ज्ञान मिल सके। जैसे कम्प्यूटर गेम, वर्णमाला खेल, मैजिक स्लेट इत्यदि।

दादा छब्बन प्रसाद ने कहा कि सब परिवार पर निर्भर होता है कि हम अपने बच्चे को कितना ध्यान दे रहे हैं। जन्मदिन पर आए लोगो ने नन्ही परी को खूब बधाई दी। तथा बच्ची की खूब प्रसंसा की। तथा लक्ष्य की सफलता के लिए उसे आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान चिन्तु , अभिषेक, अभय, संजय भारती, राजकपूर भारती आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*