जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने कई मनचलों को पकड़ा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने शनिवार को नगर के महाविद्यालयों व विद्यालयों के आसपास मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मी सादे वेश में महाविद्यालयों के आसपास टहल रही थीं। इस दौरान किशोरियों पर छीटाकंशी करने वाले शोहदों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में उन्हें हिदायत देकर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने शनिवार को नगर के महाविद्यालयों व विद्यालयों के आसपास मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मी सादे वेश में महाविद्यालयों के आसपास टहल रही थीं। इस दौरान किशोरियों पर छीटाकंशी करने वाले शोहदों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

नगर के सुभाष पार्क, रवि नगर, कैलाशपुरी सहित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के आसपास सुबह महिला पुलिस कर्मी सादे वेश में जहां तहां खड़ी हो गईं। पुलिस के निशाने पर विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं पर छींटाकंशी करने वाले शोहदे रहें। इस दौरान पुलिस टीम ने कुछ युवकों को रोमियोगिरी करते हुए पकड़ा भी।

विदित हो कि महाविद्यालय व विद्यालय सुबह जाते समय और छुट्टी के समय आते समय कुछ शोहदे छात्राओं पर फब्तियां कंसते थे। इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत पर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए इस अभियान से शोहदों में खलबली मची रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*