जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

5 किलोमीटर दूरी का किराया ₹20 वसूलने से नाराजगी, मदद करो SDM साहब

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया इलिया मार्ग पर सैदूपुर चकिया के बीच में मनमाना किराया वसूले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वाहन स्वामियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर रोक लगाए जाने का मांग किया है। तथा मार्ग पर किराया निर्धारित किए जाने भी मांग
 
5 किलोमीटर दूरी का किराया ₹20 वसूलने से नाराजगी, मदद करो SDM साहब

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया इलिया मार्ग पर सैदूपुर चकिया के बीच में मनमाना किराया वसूले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वाहन स्वामियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर रोक लगाए जाने का मांग किया है। तथा मार्ग पर किराया निर्धारित किए जाने भी मांग किया है।

सैदूपुर से चकिया जाने के लिए छोटी बड़ी सवारी वाहनों से यात्रियों को मुहम्मदाबाद पुल के पहले तक ही अस्थाई स्टैंड पर उतार दिया जाता है। जबकि मुहम्मदाबाद से सैदूपुर की दूरी महज 5 किलोमीटर है। इतनी दूरी का किराया यात्रियों से 20 वसूला जाता है। जिससे यात्री अपने आपको ठगा महसूस करते हैं। 

आरोप है कि किराया के बाबत यात्री वाहन चालकों से 20 लिए जाने के बाद पूछते हैं तो वह मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। जिससे अनलॉक के दौरान महज 5 किलोमीटर का सफर तय करने में 20 देने में यात्रियों से आए दिन सवारी वाहनों से छिकछिक हुआ करता है।

बीते दो वर्ष पूर्व जब इस मार्ग पर यात्री किराया दस रुपया हुआ था तब भी मनमाना किराया से अजीज आसपास के गांव के लोगों ने इसका विरोध किया था। जिस पर वाहन स्वामियों व ग्रामीणों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामला गंभीर होता देख पुलिस प्रशासन द्वारा किराया का निर्धारण कराने के साथ दोनों तरफ के लोग शांत हुए थे। मगर 2 वर्ष बाद पुनः बेतहाशा किराया वृद्धि को लेकर तनाव की स्थिति बनती जा रही है। जिस के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इलिया चकिया मार्ग पर किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित किए जाने का मांग किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*