जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी, सेना का जवान अरेस्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में पांच दिन पहले भुवनेश्वर राजधानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार की रात डाउन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सेना के एक जवान ने महिला यात्री के साथ छेड़खानी कर दी। रात में ट्रेन जब स्थानीय जंक्शन पर पहुंची तो पीड़िता
 
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी, सेना का जवान अरेस्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में पांच दिन पहले भुवनेश्वर राजधानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार की रात डाउन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सेना के एक जवान ने महिला यात्री के साथ छेड़खानी कर दी। रात में ट्रेन जब स्थानीय जंक्शन पर पहुंची तो पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

इसके बाद आरपीएफ की महिला टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया।

कामाख्या, आसोम राज्य निवासी महिला यात्री राजधानी के आरक्षित कोच बी-8 के बर्थ नंबर 17 पर नई दिल्ली से यात्रा कर रही थी। सकलडीहा-कुछमन स्टेशन से ट्रेन के कुछ आगे बढ़ते ही रात्रि 12 बजे बर्थ के ऊपर लेटा दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी जितेंद्र सिंह नीचे उतर गया और कोच में इधर-उधर घूमने लगा। कुछ देर के बाद वह अपने बर्थ के पास आया और महिला से छेड़खानी करने लगा।

पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए और महिला को बचाने आगे आए। सभी यात्री जवान को भला-बुरा कहने लगे। महिला ने कोच अटेंडेंट को मामले की सूचना दी। कंट्रोल के जरिए मामले की जानकारी सुरक्षा कर्मी व मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका, फुलवंती व सत्यवती के साथ बाल गंगाधर, मुकेश कुमार को दी गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रात 12.42 बजे पहुंची। जवानों ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और पीडीडीयू जीआरपी को सूचना दी। महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया।

जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित सेना का जवान जितेंद्र सिंह महोबा, राजस्थान का निवासी है और उसकी तैनाती नाथूला सिक्किम में है। रिपोर्ट सेना मुख्यालय को भेजी जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*