जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं तथा बालिकाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, बढ़ेगी जागरूकता

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित श्रृंगार वाटिका में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के साथ किया। गोष्ठी में बालिकाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विभिन्न
 
मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं तथा बालिकाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, बढ़ेगी जागरूकता

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित श्रृंगार वाटिका में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के साथ किया। गोष्ठी में बालिकाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं तथा बालिकाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, बढ़ेगी जागरूकता

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन से महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। जो पूरे 180 दिनों तक लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, उन्होंने कहा कि कोई भी महिला या बालिका के साथ किसी तरह का अनाचार, दुराचार, अत्याचार किसी भी युवक अथवा मनचलों द्वारा किया जाता है तो वह तत्काल 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 102, 181,1076 हेल्पलाइन का प्रयोग कर तत्काल सुरक्षा पा सकती हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने कहा कि वूमेन पावर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते समय कोई भी महिला या कोई भी बालिका अपने साथ हुए किसी तरह के दुर्व्यवहार की जानकारी खुल कर दें, ताकि उनकी पूरी शिकायत दर्ज की जा सके और उसका निराकरण किया जा सके। 1076 वूमेन पावर हेल्पलाइन पर महिला पुलिस कर्मी शिकायत दर्ज करती है, इसलिए महिलाएं निसंकोच बातों को साझा करें। ताकि उनकी समस्याओं का निदान त्वरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं व बालिकाएं अपनी शिकायत समय पर दर्ज कराती है तो किसी भी मनचलों की खैर नहीं होगी। उन्हें उनके किए का कड़ा से कड़ा दंड दिया जाएगा।

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं तथा बालिकाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, बढ़ेगी जागरूकता

शिक्षिका रीता पांडेय ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं तथा बालिकाओं को पूरी तरह से जागरूक होकर समाज के दरिंदों से डटकर मुकाबला करना होगा। और अब साबित करना होगा कि महिलाएं अपने हक के लिए किसी से कम नहीं है। नारियों को शक्ति का अवतार कहा गया है। अपने आपको शक्ति का अवतार साबित करने के लिए हम सभी को अपने अधिकारों को समझना होगा, जानना होगा और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए डटकर मुकाबला करना होगा।

इसके अलावा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेहीलाल, कोतवाल रहमतुल्लाह खान, सुषमा जायसवाल, डॉक्टर विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ रमाकांत पांडेय, रागिनी मिश्रा, कैलाश जायसवाल, आदि ने मिशन शक्ति पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में सभासद वैभव मिश्रा, राजेश यादव, इमरान खान, संत सौरभ रस्तोगी, स्नेहा, तनुश्री, मुस्कान, दीप्ति आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*