जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिलाओं के साथ छेड़खानी के खिलाफ जंग जैसी है मूवी”आवाज”, जरूर देखें

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के नवोदित प्रोड्यूसर डायरेक्टर शिवम सिंह ने शॉट मूवी “आवाज”बनाई है जो महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं के कारणों पर आधारित है शिवम सिंह की मूवी “आवाज” ने यूट्यूब पर धमाल मचाई हुई है। इस दौरान शिवम सिंह ने बताया कि इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे
 
महिलाओं के साथ छेड़खानी के खिलाफ जंग जैसी है मूवी”आवाज”, जरूर देखें

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के नवोदित प्रोड्यूसर डायरेक्टर शिवम सिंह ने शॉट मूवी “आवाज”बनाई है जो महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं के कारणों पर आधारित है शिवम सिंह की मूवी “आवाज” ने यूट्यूब पर धमाल मचाई हुई है।

इस दौरान शिवम सिंह ने बताया कि इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे है क्योंकि इस मूवी में समस्या की जड़ में जाकर सोचा गया और उसका निवारण दर्शाने की कोशिश की गई है कि आखिर यह समस्या कहां से उत्पन्न होती है और इसे बढ़ावा कहां से मिलता है।

आवाज के डायरेक्टर शिवम का मानना है कि वे यह संदेश देना चाहते हैं लड़कियों के साथ छेड़खानी के संकेत मिलते ही अगर उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए तो छेड़खानी करने वालों का मनोबल गिरेगा और उनके भीतर भी भय पैदा होगा। लड़कियों की चुप्पी व शर्मीले व्यवहार के चलते ही शोहदों का मन बढ़ जाता है और इस तरह की घटनाएं धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते छेड़खानी से दुराचार तक पहुंच जाती हैं।

बाद में समाज में इसे अपराध का नाम दे दिया जाता है।इस मूवी के जरिए समाज में महिलाओं को नसीहत दी गई है कि जैसे ही महसूस हो कि किसी ने अभद्र टिप्पणी किया उसे तुरंत मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए तभी जाकर ऐसी घटनाओं पर विराम लग पायेगा।फिलहाल सामाजिक समस्याओं पर आधारित शिवम सिंह की कई अन्य मूवी भी प्रतीक्षित हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*