जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, DDU जंक्शन पर मिला प्राथमिक उपचार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में आनंद विहार से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन में सोमवार की सुबह महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। बताते चले कि कंट्रोल को सूचना मिली कि दानापुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में एक महिला प्रसव
 
चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, DDU जंक्शन पर मिला प्राथमिक उपचार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में आनंद विहार से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन में सोमवार की सुबह महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। 

बताते चले कि कंट्रोल को सूचना मिली कि दानापुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई मुकेश कुमार, कन्हैया लाल सिंह के साथ-साथ मेरी सहेली टीम की महिला आरक्षी सावित्री फागेरिया और अनामिका विश्वास सक्रिय हो गए।

सूचना पाकर रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र, कमर्शियल टीम के स्टाफ  एमके सुमन आदि प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे। ट्रेन भोर में चार बजे प्लेटफार्म पर आई तो टीम के सदस्य कोच संख्या  डी/1 में पहुंचे। कोच के सीट संख्या 43 पर पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन के बीच महिला ने लड़की को जन्म दिया है।

महिला बबीता कुमारी (23) आनंद विहार से आरा की यात्रा पर थी। जच्चा और बच्चा को नीचे उतारा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। जच्चा और बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर दूसरी ट्रेन से दोनों को सकुशल गंतव्य तक भेजा गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*