जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रास्ता और नाली विहीन गांव, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों की कहानी बयां कर रहा है

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show देश को आजाद हुए भले ही सात दशक बीत गए हैं, लेकिन आज भी बहुत से ऐसे गांव हैं जहां भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों के कारण आजाद भारत के गांवों की धुंधली तस्वीर नहीं मिट पाई है। इसकी सच्चाई जाननी हो तो शहाबगंज विकासखंड के बनरसिया गांव की तस्वीर को देखकर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
रास्ता और नाली विहीन गांव, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों की कहानी बयां कर रहा है

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

देश को आजाद हुए भले ही सात दशक बीत गए हैं, लेकिन आज भी बहुत से ऐसे गांव हैं जहां भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों के कारण आजाद भारत के गांवों की धुंधली तस्वीर नहीं मिट पाई है। इसकी सच्चाई जाननी हो तो शहाबगंज विकासखंड के बनरसिया गांव की तस्वीर को देखकर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है।

गांव में मुख्य मार्ग से होकर रामराज पांडेय के घर तक जाने वाले मार्ग का आज तक निर्माण नहीं किया गया। नहीं तो मार्ग निर्माण के नाम पर आज तक मिट्टी ही डाली गई। इतना ही नहीं गांव की गलियों में नाली तक का निर्माण नहीं किया, जिससे पूरे वर्ष भर मार्ग पर पानी भरा रहता है। बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। घरों तक पहुंचने वाला मार्ग लोगों के समझ में ही नहीं आता, तालाब जैसे दिख रहे मार्ग से गुजरने पर बच्चे प्रायः गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जबकि गांवों के विकास के लिए पंचायतों को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए मिल रहे हैं।

 

इतना ही नहीं मनरेगा के कार्य से गांव में कच्चे मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है। लेकिन बनरसिया गांव में विकास कार्य सपना बनकर रह गया है। गांव के गजानंद पांडेय, मुक्खन शास्त्री, लवकुश प्रजापति, राहुल, रिंकू, राजेश यादव, मुन्ना पांडेय, रोशन कुमार, धनंजय, संजय, छोटू, श्यामलाल, मोहन, रोहित आदि का आरोप है कि ग्राम प्रधान सावित्री देवी का पंचवर्षीय कार्यकाल पूरा होने वाला है, जबकि इनके कार्यकाल के दौरान गांव में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। यहां तक कि लोगों के शौचालय के लिए आया धन भी हजम कर लिया गया।

 

इन ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग तथा नाली निर्माण के बाबत कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गयी। बावजूद आज तक निर्माण के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। इन लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकयती पत्र भेजकर गांव के विकास कार्यों की जांच कराए जाने का मांग किया है। ताकि गांव के विकास की वास्तविक पोल खुलकर सामने आ सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*