जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राबर्ट्सगंज के पूर्व सांसद भाई लाल कोल का निधन, इलाके में शोक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली की सीमा से लगने वाले राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) इलाके के पूर्व सांसद व छानने विधानसभा से पूर्व विधायक भाई लाल कोल का प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। रविवार को इसकी जानकारी होते ही संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी अस्पताल में जा पहुंचे। पार्टी
 
राबर्ट्सगंज के पूर्व सांसद भाई लाल कोल का निधन, इलाके में शोक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली की सीमा से लगने वाले राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) इलाके के पूर्व सांसद व छानने विधानसभा से पूर्व विधायक भाई लाल कोल का प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। रविवार को इसकी जानकारी होते ही संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी अस्पताल में जा पहुंचे।

पार्टी के लोगों व परिजनों से मिली जानकारी में बताया जाता है कि वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके लिए उनका इलाज कराया जा रहा था।

कहा जाता है कि भाजपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले भाईलाल कोल ने राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) से उप चुनाव मे जीत हासिल कर संसद में अपने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद फिर  पाला बदलकर सपा में शामिल हो गए थे। सपा के टिकट पर ही वह मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से विधायक भी बने थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*