जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपाइयों ने रामलीला मैदान कमालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने हाथ में फावड़ा व झाड़ू लगाकर रामलीला मैदान परिसर की
 
भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपाइयों ने रामलीला मैदान कमालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने हाथ में फावड़ा व झाड़ू लगाकर रामलीला मैदान परिसर की सफाई किया।वहीं पार्टी के नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान
मंडल अध्यक्ष धानापुर पूर्वी राजेश तिवारी ने कहा कि देश को एक जुझारू व ईमानदार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद मोदी मिले हैं।देश को विकास की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान है।आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं।आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है।आज हम सभी को भाजपा की नीतियों के चलते विकास की धुरी देखने को मिल रहा है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरबंश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, मंडल संयोजक किसान मोर्चा अशोक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सेक्टर संयोजक राजेश सिंह, सजीवन मिश्रा, मंडल मंत्री विकास गुप्ता, बब्बू दुबे, धानापुर मंडल संयोजक युवा मोर्चा धानापुर पूर्वी चंद्रभान मौर्य, दिलीप त्रिशूलिया आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*