जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विकास ही भाजपा की सोच और भाजपा का सिद्धांत : राजेश सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर मंगलवार को अमड़ा अस्पताल पर बरहनी मण्डल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह व पूर्व महामंत्री अनिल तिवारी ने ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित
 
विकास ही भाजपा की सोच और भाजपा का सिद्धांत : राजेश सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर मंगलवार को अमड़ा अस्पताल पर बरहनी मण्डल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह व पूर्व महामंत्री अनिल तिवारी ने ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण में भाजपा के नीतियों, सिद्धांतो व वैचारिक विचारधारा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा काफी सैद्धांतिक है।पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है।आज पार्टी के नीतियों व सिद्धांतो की वजह से एक छोटा कार्यकर्ता भी विधायक व सांसद की कुर्सी पर बैठ सकता है। पार्टी में जातिवाद व परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। आज पार्टी प्रदेश व देश मे विकास की नई इबादत लिख रही है। विकास को नया आयाम देने में भाजपा पर आम जनमानस की निगाहें टिकी हुई है।पार्टी की सोच है कि समाज के निचले पायदान के लोगों को योजना का लाभ दिया जाए। ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को पूरा किया है सके। कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से गांवो में जाकर पार्टी के नीतियों, सिद्धांतो व महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बताने का काम करें।

इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी, जिला मंत्री परमानन्द सिंह, बरहनी मंडल अध्यक्ष संतोष बिन्द, मंडल प्रभारी सतीश चौहान, बिनोद राय, मण्डल उपाध्यक्ष अजीत सिंह, संजय उपाध्याय, सुनील पांडेय, राकेश राय, राजूरतन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*