जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा के लोगों ने किया पौधरोपण, दिया सन्देश

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयो ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी बुदधुलाल विश्वकर्मा ने मां मीनाक्षी इंटर कालेज वीरासराय में कार्यकर्ताओं संग पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।वही कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प
 
भाजपा के लोगों ने किया पौधरोपण, दिया सन्देश

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयो ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी बुदधुलाल विश्वकर्मा ने मां मीनाक्षी इंटर कालेज वीरासराय में कार्यकर्ताओं संग पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।वही कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी बुदधुलाल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन की ओर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाया जा सके।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ की नैतिक जिम्मेदारी है की सभी अपने अपने स्तर से इस अभियान में जुड़ने का काम करें।पर्यावरण के संतुलन को बनाने के लिए पौधरोपण करना नितांत आवश्यक है।पेड़ पौधे से ताजी व शुद्ध हवा मिलती है।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा राजेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, किसान मोर्चा जिला मंत्री श्रीराम चौबे, मण्डल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, प्रमोद सिंह, बूथ प्रमुख राजू सिंह, सेक्टर संयोजक डा0 अशोक सिंह, अवधेश खरवार, अशोक सिंह आदि लोग रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*