जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा के कमालपुर में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और इसके लिए अभी से जुट जाने की
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा के कमालपुर में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और इसके लिए अभी से जुट जाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि देशव्यापी सदस्यता अभियान के क्रम में प्रदेश में 50 लाख से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें चंदौली में एक लाख नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश के कोने कोने से आ रही रिपोर्ट में पार्टी की सदस्यता अभियान में 1 करोड़ नये लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के संकेत मिल रहे हैं।

 

 

केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट किसान गरीब महिलाओं और नौजवानों के हित में ऐतिहासिक बजट है। इसमें सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बयान प्रदेश के विकास के लिए केंद्र में मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहिए , पर बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार से व भाजपा की शानदार जीत से मायावती हतप्रभ हैं।उन्हें अब कोई राह सूझ नहीं रही है। विपक्ष में अपने को बनाए रखने के लिए ऐसे अनाप-शनाप बयान दे रही हैं।

 

गठबंधन तोड़ने के बाद मायावती द्वारा सपा के खिलाफ बयानबाजी और अखिलेश की चुप्पी पर बोलते हुए कहा कि यह मुझे नहीं पता पर ,अखिलेश के कमजोर नेतृत्व से सपा समर्थक हताश और निराश हो गए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*