जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजयुमो जिला इकाई की बैठक, चुनाव में पार्टी के दायित्वों को प्राथमिकता देने पर जोर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में भाजयुमो जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि महामंत्री काशी क्षेत्र के जयनेन्द्र धर दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर आज राजनीतिक ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। पार्टी में यह उल्लास, उल्लास व उमंग
 
भाजयुमो जिला इकाई की बैठक, चुनाव में पार्टी के दायित्वों को प्राथमिकता देने पर जोर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में भाजयुमो जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि महामंत्री काशी क्षेत्र के जयनेन्द्र धर दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर आज राजनीतिक ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। पार्टी में यह उल्लास, उल्लास व उमंग कम नहीं होना चाहिए। चुनाव में पार्टी के दायित्वों को प्राथमिकता दें।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चल रहा है। जनसम्पर्क के जरिए लोगों तक भाजपा की नीति, सिद्धांत व अपनी बातों को मजबूती के साथ रखा जा रहा है। चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर जो समय-सारणी निर्धारित की गई है उसके मुताबिक कार्य किया जा रहा है।

दिन भर के चुनाव प्रचार के बाद उसकी समीक्षा व मानिटरिंग का कार्य गंभीरता के साथ किया जा रहा है। भाजपा अपनी योजनाओं, विकासशील सोच को लेकर जनता के बीच पूरी तरह से सक्रिय है। कहा कि तमाम राजनीतिक दल गलत व तथ्यहीन बातों के जरिए जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

इस अवसर पर मनोज सिंह, रिषी चैहाान, सौरभ चन्द्रा, सारांश केशरी, धीरज सिंह, संजय उपाध्याय, विपीन सिंह, चन्द्रभान मौर्या, आशुतोष मिश्रा, मृत्युंजय पासवान, हर्षित तिवारी, प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष रघुवंशी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*